ओखला सब्जी मंडी के पास मंगलवार सुबह कैप्टन गौड़ मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। ये लोग गढ़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने घर बिहार जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक आरपी मीणा ने बताया कि इन लोगों को समझा-बुझाकर सड़क कुछ ही देर में खाली करवा दी।
पुलिस सूत्रों का कहना है इस मामले में सरकारी आदेश का पालन नहीं करने के तहत अमर कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। यहां मजदूरों के बीच बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव भी पहुंचे थे। पुलिस ने पप्पू यादव पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zvkKes
via
Comments
Post a Comment