मॉडल टाउन इलाके में स्कूटी सवार 2 बदमाशों ने चाकू के बल पर एक शख्स से मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पीडित की पहचान सुदेश चोपड़ा के रुप में हुई है, जो बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के चाचा हैं। प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन व एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी तो उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हरकत में आई। डीसीपी विजयंता आर्य ने बताया कि झपटमारी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35FbUXK
via
Comments
Post a Comment