जिला मुख्यालय कांकेर के ईमलीपारा स्थित बालक छात्रावास में कोटा से आए छात्रों को क्वारेंटाइन किया गया था। शनिवार को छात्रों व पुलिस जवानों को उनके गृह जिला बस और कार से रवाना किया गया।
छत्तीसगढ़ शासन ने पहल करते हुए कोटा राजस्थान के कोचिंग संस्थाओं में पढ़ने वाले छात्रोंको वापस छत्तीसगढ लाकर राज्य के विभिन्न जिलों के क्वारेेंटाइन सेंटर में ठहराया था। ईमलीपारा कांकेर के क्वारेंटाइन सेंटर में रुके हुए मुंगेली, कवर्धा, दुर्ग, रायपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, कोरिया, कोरिया, बिलासपुर, राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद एवं बलौदाबाजार इत्यादि जिलों के छात्रों और पुलिस के जवानों को मिलाकर 61 व्यक्ति रुके हुए थे।
उन्हें शनिवार को तीन बस और दो बोलेरो वाहन से उनके गृह जिला के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर केएल चौहान, वनमंडलाधिकारी कांकेर अरविंद पीएम, अपर कलेक्टर सीएल मार्कंडेय, आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त विवेक दलेला, आरटीओ ऋषभ नायडू, एसडीएम कांकेर उमाशंकर बंदे, डिप्टी कलेक्टर उत्तम पंचारी, तहसीलदार मनोज मरकाम उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fCkKd0
via
Comments
Post a Comment