कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को तुमगांव रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर प्रतिबंधित गुटखा व गुड़ाखु परिवहन करते हुए दो युवकों को पकड़ा है। इसके पास से भारी मात्रा में गुटखा व गुड़ाखू जब्त किया है। परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं बिक्री रकम 18070 को जब्त कर उसके खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी शेरसिंह बंदे ने बताया कि गुटखा व गुड़ाखु परिवहन के आरोप में ग्राम खरोरा महासमुंद निवासी धनीराम दीवान पिता रमेश दीवान ( 25) और ग्राम पतेरापाली निवासी सालिक राम विश्वकर्मा पिता गेंद सिंह विश्वकर्मा (24) को गिरफ्तार किया है। इसके पास से टीम ने सूरज छाप गुड़ाख 24 पैकेट, विमल गुटखा 100 पुड़ा, राजश्री गुटखा 02 बोरी 100 पैकेट, पान पराग सादा 33 पैकेट, पान पराग जर्दा 5 पैकेट, पान पसंद गुटखा 8 पैकेट, सुहाना पसंद 33 पैकेट, राजा छाप तम्बाखू 26 पैकेट, 36 पैकेट मधुुमुनक्का गोली, 26 पैकेट सिगरेट एवं बिक्री रकम 18070 रूपये व वाहन जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर तुमगांव रेलवे क्रासिंग घेराबंदी कर कार्रवाई की गई है। ये दोनों एक्टिवा क्रमांक सीजी 06 जी 4508 में परिवहन कर रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZpmqRR
via
Comments
Post a Comment