नाबालिग को बहला-फुसला कर साथ ले जाने वाले एक आरोपी को रानीतराई पुलिस ने गिरफ्तार किया। मजदूरी करने वाले आरोपी युवराज ठाकुर ने नाली निर्माण कार्य के दौरान किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसे शादी का प्रलोभन देकर उसे अपने साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी को ग्राम चंदखुरी स्थित उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया।
ग्राम गातापार निवासी प्रार्थी ने 22 मई को थाना रानीतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 19 व 20 मई की रात घर से गायब हो गई। साथ ही आशंका जाहिर की कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर साथ ले गया। पतासाजी के दौरान गांव में हो रहे सड़क नाली निर्माण कार्य में दूसरे गांव के मजदूर युवराज ठाकुर की गांव की बच्चों से दोस्ती की जानकारी मिली। घटना के बाद से मजदूर के काम से नदारद चल रहा था। मोबाइल लोकेशन के आधार ग्राम चंदखुरी में रिश्तेदार के घर से किशोरी को बरामद कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AfpJjC
via
Comments
Post a Comment