सरिया पुलिस रविवार को राशन सामाग्री लेकर मंदरामो कालापत्थर बिरहोरटण्डा पहुंचे और वहां खाना बनवाकर लुप्तप्राय आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों को भोजन कराया। इस बाबत इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने बताया कि सरिया पुलिस द्वारा शुद्ध भोजन बनाने के बाद यहां के बिरहोर महिलाओं, बच्चों व पुरुषों को साबुन से हाथ धुलाने के बाद भोजन कराया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा गया है। सरिया पुलिस द्वारा लॉकडाउन के मद्देनजर कोई भूखा ना रहे, इसलिए यह काम किया जा रहा है। मौके पर पुनई उरांव समेत पुलिस के अन्य जवान मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bs6zUZ
via
Comments
Post a Comment