Skip to main content

राजधानी से बेहतर हुआ रायगढ़, नगर निगम को वार्ड और सिटी लेवल कार्य में मिली थ्री स्टार रैंक

स्टार रैंकिंग में प्रदेश की राजधानी से कहीं ज्यादा बेहतर रायगढ़ नगर निगम का परफार्मेंस रहा। रायगढ़ को वार्ड लेवल और सिटी लेवल कार्य में थ्री स्टार रेंटिग मिली है। यह पिछली रेटिंग के परिणामों से काफी बेहतर है। क्योंकि रायगढ़ को पिछली बार सिर्फ एक स्टार रेटिंग मिली थी, लेकिन इस बार निगम ने इसमें सुधार कर दो स्टार की बढ़त हासिल की है।
मंगलवार को केंद्र सरकार ने देश के कुल 168 निकायों के परिणाम जारी किए। इसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत सभी 10 बड़े निकायों का परिणाम घोषित किया गया। इनमें से अंबिकापुर को पांच स्टार और रायपुर को छोड़ सभी निकायों को थ्री स्टार रेटिंग मिली है। रायगढ़ नगर निगम भी इनमें से एक है। इस साल स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अलग-अलग मापदंड तय किए थे। वार्ड व सिटी लेवल पर कार्यों का मूल्यांकन के आधार पर रेटिंग दी गई हैं। निगम की रेटिंग में सुधार के बाद रायगढ़ निगम की टीम काफी उत्साहित हैं। शौचालयों के मूल्याकंन में भी दूसरे निकायों से बेहतर स्थिति रही। निगम को डबल प्लस की श्रेणी में रखा गया है।
यहां हम बेहतर इसलिए मिला थ्री स्टार

  • डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन
  • वार्ड स्तर पर कचरों का सेग्रिगेशन
  • नालों की सफाई और स्क्रीनिंग
  • सुबह-शाम सड़कों की सफाई
  • ड्रेनेज में सॉलिड वेस्ट की सफाई
  • चौक-चौराहों पर कचरों का ढेर नहीं
  • स्पॉट फाइन और प्रोसेसिंग
  • प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग पर कार्रवाई

टॉप-6 में अंबिकापुर, अब गारबेज फ्री सिटीस्टार रेटिंग में इस साल अंबिकापुर का प्रदर्शन देश के 168 निकायों में सबसे बेहतर रहा। अंबिकापुर को टॉप-6 निकायों में से एक है, जिन्हें 5 स्टार रेटिंग मिला है। इसी के साथ अंबिकापुर अब देश के गारबेज फ्री सिटी में शामिल हो चुका है। प्रदेश में अंबिकापुर दूसरे निकायों के लिए मॉडल निकाय बन चुका है।
अब सर्वेक्षण की रैंकिंग का इंतजार
नगर निगम रायगढ़ ओडीएफ और स्टार रेटिंग जैसी कसौटियों पर औसत से बेहतर काम किया है, लेकिन अब स्वच्छता सर्वेक्षण में निगम को कौन साथ स्थान मिलने वाला है। इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। निगम के अफसर बीते साल की तुलना में इस बार रैकिंग में और बेहतर स्थान मिलने की बात कह रहे हैं।
चुनाव के साथ शहर की सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित
"चुनाव और सर्वेक्षण दोनों एक साथ हुए। इसके बावजूद हमारी टीम ने बेहतर काम किया, जिसका परिणाम आप सभी के सामने है। निगम रायपुर बिलासपुर के बराबर खड़ा है। आगे हम और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। अब रैंकिंग का इंतजार है। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हमारी टीम ने बेहतर काम किया है, लोग भी जागरूक हो रहे हैं।''
-राजेंद्र गुप्ता, आयुक्त नगर निगम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Raigad outperforms the capital, municipal corporation gets three star rank in ward and city level work


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36dfEQc
via

Comments