Skip to main content

हफ्ते में दो दिन बंद रहेगा शहर, पहले दिन सूनी दिखी सड़कें

लॉकडाउन के तीसरे चरण में जहां शहर की दुकानों को खोलने छूट दी गई है, वहीं राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार की शाम से सोमवार की सुबह तक पूरे लॉकडाउन की घोषणा के बाद शनिवार को बाजार में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि सुबह कुछ दुकानें खुलीं, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने दुकानें बंद कर दीं। दरअसल इन दुकानदारों को समय को लेकर असमंजस की स्थिति रही कि आदेश कब से लागू होगा, जबकि कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से हर हफ्ते शुक्रवार की शाम से साेमवार की सुबह तक बाजार बंद रखने का आदेश दिया गया था। जवान चौक-चौराहों में तैनात घर पर रहने की समझाईश देते दिखे।
दूध की दुकानें और बेकरी रही खुली

शुक्रवार की शाम 7 बजे से लागू कर्फ्यू के बाद शनिवार की सुबह शहर की कुछ दुकानें शाम 4 बजे तक खुलीं। इसमें दूध की दुकानों के अलावा बेकरी सहित कुछ सेवाएं खुली रहीं। जबकि पूरा बाजार पूरी तरह से बंद रहा। इस दौरान लोगों को जरूरत का सामान मिलता रहा। वहीं शुक्रवार की शाम से लागू कर्फ्यू की खबर लगते ही लोगों ने दिन में ही सारा सामान ले रखा था।

चौक-चौराहों मेंतैनात रहे जवान

शहर के चांदनी चौक सहित अन्य चौक-चौराहों में जवान तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने हर आने-जाने वालों से पूछताछ की और उन्हें घर जाने की हिदायत दी। इसके अलावा जरूरी सामानों परिवहन भी जारी रहा। इसके अलावा कई लोग शहर में बिना मास्क के भी घूमते दिखे, जिन्हें रोककर पुलिस ने कोई कार्रवाई तो नहीं की, लेकिन समझाइश देकर उन्हें घर जाने कहा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The city will remain closed for two days in a week, roads seen on the first day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SQofmK
via

Comments