डॉक्टर सुसाइड केस में प्रकाश जारवाल और उसका सहयोगी नहीं कर रहे सहयोग, दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
डॉक्टर राजेंद्र सिंह सुसाइड केस में पुलिस जल्द ही दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारियों से पूछताछ करेगी। इधर, बताया जा रहा है कि आरोपी विधायक प्रकाश जारवाल पुलिस की जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। वह पूछे गए सवालों के जवाब गोलमोल तरीके से दे रहा है। फिलहाल केस के दोनाें आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस पानी के खेल में चल रहे गोरखधंधे में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
यह भी जानकारी सामने आई है कि इलाके में सरकारी ट्यूबवेल पर भी लोगों ने कब्जा कर रखा है। वे लोग कौन हैं और ट्यूबवेल को अपने कब्जे में लेने के पीछे किसका हाथ शामिल है, यह सब पुलिस पता लगाने में लगी है। साउथ डिस्ट्रिक पुलिस सूत्रों के मुताबिक देवली क्षेत्र का विधायक प्रकाश जारवाल और उसका सहयोगी कपिल नागर शुरुआती जांच से ही पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा है। वह पुलिस के सामने नेता की तरह ही व्यवहार कर रहा था, लेकिन हिरासत में अब उसके तेवर थोड़े नरम पड़े हैं।
सरकारी ट्यूबवेल पर अवैध कब्जे की हो रही जांच
डॉक्टर राजेन्द्र सिंह के तीन टैंकर पर भी विधायक ने अपना प्रभाव जमा रखा था। ऐसा सूत्रों का दावा है। पुलिस जल्द ही इस केस में जलबोर्ड के जेई, एई और इससे ऊपर रैंक के अधिकारियों से पूछताछ करेगी। पुलिस पहले ही विधायक प्रकाशर जरवाल के मोबाइल को अपने कब्जे में ले चुकी है। पिछले महीने नेबसराय इलाके में रहने वाले डॉक्टर राजेन्द्र सिंह ने घर में खुदकुशी कर ली थी, इस घटना के पीछे पीड़ित परिजनों ने विधायक और उसके सहयोगी को जिम्मेदार ठहराया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lq3dXY
via
Comments
Post a Comment