Skip to main content

रेडक्रॉस वाॅलंटियर्स ने कोरोना वाॅरियर्स को लगाया तिलक, फूल भी बरसाए

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने विश्व रेडक्रॉस सोसायटी के स्थापना को 100 साल पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मनाया गया। जिले में रेडक्रॉस सोसायटी के वालंटियर्स ने लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग व निर्देशों का पालन करते हुए दिवस मनाया। इस अवसर पर रेडक्रॉस वालंटियर्स ने थीम कीप क्लैपिंग फॉर वालंटियर्स का अनुसरण करते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव में लगे वालंटियर्स वारियर्स का तालियों से उत्साहवर्धन किया। वालंटियर्स ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के व्यवस्था में लगे पुलिस विभाग, नगर पालिका सफाई कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का सम्मान आरती उतार कर तिलक वंदन एवं पीले चावल तथा पुष्प वर्षा कर मुंह मीठा कराया।
वालंटियर्स ने पुराना बस स्टैंड में सफाई कर्मचारियों को, पुलिस थाना, मस्जिद चौक, कोमलदेव क्लब, घड़ी चौक, पंडरीपानी चौक, बरदेभाटा, ज्ञानी चौक में तैनात पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया।
जिला संगठक पवन कुमार सेन ने बताया रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना संस्थापक जीन हेनरी ड्युनांट ने 1920 में मानव सेवा के लिए जिनेवा स्वीट्जरलैंड में किया गया था। विश्व के 186 देशों में रेडक्रॉस, रेड क्रिसेंट और रेड क्रिस्टल द्वारा आपदा में निस्वार्थ मानव सेवा का कार्य वालंटियर्स कर रहे हैं। जिले में भी जमीनी स्तर में तैनात स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी और पुलिस विभाग के जवान प्रथम पंक्ति के योद्धा है। इनके सेवाओं के कारण आमजन कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से परे होकर सुकून की जिंदगी जी रहे हैं। इस अवस पर रेडक्रास सदस्य अनुपम जोफर, राज भारती, ओमप्रकाश सेन, मोहन सेनापति, राज भारती, मोहनराव मूर्ति, आफरीन नाज, शिवानी मिश्रा, केवी राव, राहुल साहू, उत्तम मिश्रा, संपत नेताम, सुनील साहू, डॉ. मनोज राव उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Red Cross volunteers applied tilak to Corona Warriors, also showered flowers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LgApAM
via

Comments