छत्तीसगढ़ में फंसे उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य ले जाने के लिए 20 मई को बिलासपुर से हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन बिलासपुर से छूटने के बाद भाठापारा, रायपुर और दुर्ग स्टेशन पर रूकेगी, यहां से उक्त दोनों राज्यों के प्रवासी श्रमिक अपने गृह राज्य जा सकेंगे। राजधानी में उत्तराखंड और हिमाचल के श्रमिक बड़ी संख्या में निर्मााण कार्य करने आते हैं। लॉकडाउन होने के कारण उन्हें भी घर वापसी का अवसर नहीं मिला।उनकी ओर से भी लगातार स्पेशल ट्रेन की मांग की जा रही थी। परिवहन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कलेक्टरों एवं परिवहन अधिकारियों को उक्त दोनों राज्यों के प्रवासी श्रमिकों को स्टेशन पहुंचाने के निर्देश दे दिए हैं। स्पेशल ट्रेन में रायपुर स्टेशन से रायपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोण्डागांव, महासमुंद, नारायणपुर तथा सुकमा जिले में फंसे प्रवासी श्रमिक तथा दुर्ग स्टेशन से बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव जिले में फंसे उत्तराखंड एवं हिमांचल प्रदेश के प्रवासी श्रमिक सवार होकर अपने गृह राज्य तक जा सकेंगे।
इसी तरह बिलासपुर स्टेशन से बिलासपुर, बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरिया, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, सूरजपुर, सरगुजा तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में लॉकडाउन की वजह से फंसे उत्तराखंड एवं हिमांचल प्रदेश के प्रवासी श्रमिक सवार होंगे। इसी तरह भाठापारा स्टेशन से बलौदाबाजार, बेमेतरा तथा कवर्धा जिले में फंसे उक्त दोनों राज्यों के प्रवासी श्रमिक ट्रेन से जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZcVYe1
via
Comments
Post a Comment