चक्रवात तूफान एम्फान मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में स्थित है और धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी के प्रभाव के चलते जिले के सरायपाली में रविवार की शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। क्योंकि अगले 12 घंटे में यह एम्फान तूफान के अति प्रबल चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि इसके 20 मई को दोपहर या शाम को पश्चिम बंगाल के बीच दीघा और हटिया के आसपास टकराने की संभावना है। तट से टकराते समय यह अति प्रबल चक्रवाती तूफान के रूप में रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y8sLFM
via
Comments
Post a Comment