सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से पित्रा-पुत्र की मौत हो गई। बेटा टैंक में सफाई करने उतरा था। दम घुटने से इसमें डूबने लगा। पिता ने बचाने की कोशिश की पर वह भी इसमें गिर पड़ा। बाद में दोनों की लाश बाहर निकली। घटना रविवार की सुबह 8.30 बजे सकरी थाना क्षेत्र में हुई। ग्राम संबलपुरी निवासी रोहित कौशिक 25 वर्ष और उनके पिता राजाराम कौशिक पिता हीरालाल 62 वर्ष मकान में बने सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे थे। इसी बीच जहरीली गैस का रिसाव होने लगा।
इससे रोहित टैंक के भीतर गिर पड़ा। बेटे को गिरते देख बचाने राजाराम भीतर उतरने लगा। इस बीच वह भी टैंक में गिर पड़ा। पिता-पुत्र के टैंक में गिरने की जानकारी घरवालों ने पड़ोसियों को दी। उन्होंने आकर दोनों को किसी तरह बाहर निकाला पर उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना 112 को दी गई फिर सकरी पुलिस पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बेटे को ऊपर चढ़ाने दिए हाथ पर खुद भी बेसुध होकर गिर पड़े
बेटा भीतर सफाई करने उतरा था। जब उसका दम घुटने लगा आवाज दी। पिता ऊपर थे। बेटे को ऊपर लाने के लिए उन्होंने टैंक के बाहर से हाथ दिया। पिता उसे बाहर निकालने के लिए जोर लगाते इससे पहले ही जहरीली गैस ने उन्हें बेसुध कर दिया और नीचे गिर पड़े।
पुलिस ने टैंक को ढकवाया
सकरी थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने टैंक को ढकवा दिया है और उसके करीब किसी को भी नहीं जाने की सलाह दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dtC81K
via
Comments
Post a Comment