Skip to main content

पखांजूर, कापसी और बांदे में पूर्ण तालाबंदी का दिखा असर

राज्य शासन द्वारा शनिवार-रविवार पूर्ण तालाबंदी करने के निर्णय का क्षेत्र में काफी असर रहा। अंचल में जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी दुकानें बंद रही। इस तरह के तालाबंदी का पहला दिन होने के कारण प्रशासन के कई दल क्षेत्र में सक्रिय रहे, ताकि लोग अन्य दिनों की तरह घरों से न निकले और दुकानें भी न खुले। पुलिस दल भी गश्त करती रही। प्रशासन ने उन लोगों पर भी कार्यवाही की गई, जो बिना मास्क लगाए घरों से निकले थे। प्रशासन और नगर पंचायत के दल ने बिना मास्क पहने घूमने वाले कई लोगों से जुर्माना वसूला।
प्रशासन का दल नगर के साथ कापसी, बांदे के बाजार में भी घूमता रहा। बांदे के साप्ताहिक बाजार होने के कारण ग्रामीण बंादे न पहुंचे और दुकानें न खुले इसको लेकर प्रशासन मुस्तैद थी। बांदे नायब तहसीलदार मोहित साहू ने बताया शनिवार-रविवार को तालाबंदी को ले सभी को जानकारी दे दी गई थी। सभी ने सहयोग दिया। आज एक भी दुकान नहीं खुली। साप्ताहिक बाजार भी नहीं लगा। पखांजूर और कापसी क्षेत्र में भी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रही और लोग बाहर भी नहीं निकले। सड़क पूरी तरह से सूनी रही। नगर पंचायत के वार्ड क्र 1 में दल ने मुख्य मार्ग में कैंप लगाया और बिना मास्क लगाए घूमने वालों से 100-100 का जुर्माना वसूला।
दुकानदार निर्धारित समय के बाद भी खोल रहे दुकान : प्रशासन द्वारा रोजाना सुबह 8 से 4 बजे से दुकान खोलने की अनुमति दी है। इसके बाद भी कुछ दुकानदार देर शाम तक दुकान खोले रख रहे हैं। इसकी शिकायत पर शुक्रवार को टीम ने कापसी और पखांजूर का भ्रमण किया। कापसी बाजार में 4 बजे के बाद भी कई दुकानें खुले मिली, जिसे प्रशासन ने चेतावनी देकर बंद कराया। पखांजूर बाजार में भी दो इलेक्टानिक्स दुकानें खुली हुई थी। इस पर प्रशासन ने 500-500 का जुर्माना लगाया।
पखांजूर तहसीलदार शेखर मिश्रा ने कहा प्रशासन की इस कार्यवाही से लोगों में कुछ जागरूकता आई है। अधिकांश लोग मास्क लगा कर ही घरों से निकल रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Full lockout effect in Pakhanjur, Kapasi and Bande


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3clLJHT
via

Comments