Skip to main content

अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को रोल माॅडल अवार्ड

राज्य के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को डीजीपी डीएम अवस्थी रोल मॉडल ऑफ छत्तीसगढ़ पुलिस अवार्ड देंगे। पुलिसकर्मियों की सेवा भावना को सामने लाने और पुलिस की छवि बेहतर बनाने के लिए यह पहल की गई है। डीजीपी ने बुधवार को हेड कांस्टेबल विष्णु पुनेम, कांस्टेबल मरकुस खेस और चमराराम मरकाम को एक हजार और प्रमाण पत्र देकर योजना की शुरुआत की। 15वीं वाहिनी छसबल, बीजापुर के सी-कंपनी (कैम्प- पुलिस लाइन रायपुर) के तीनों पुलिसकर्मियों ने टाटीबंध में अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों के आवागमन के दौरान उनसे सहानुभूतिपूर्वक बातचीत कर बताया कि उन्हें भोजन कहां मिलेगा। साथ ही, प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थलों के लिए वाहनों में बैठाकर रवाना किया। डीजीपी अवस्थी ने बताया कि योजना इंस्पेक्टर स्तर तक के अधिकारियों में कार्य के प्रति समर्पण व निष्ठा बनाए रखने के लिए और उनके मनोबल में वृद्धि के लिए शुरू की गई है। पुलिसकर्मियों द्वारा कई ऐसे कार्य किए जाते हैं, जिनकी समाज में सराहना की जाती है। वे विभाग की छवि निखारने में भी सहायक होते हैं, उन्हें रोल माॅडल ऑफ छत्तीसगढ़ पुलिस के रूप में जाना जाएगा। इंद्रधनुष योजना भी जारी रहेगी। डीजीपी ने अफसरों को ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों की सूची मांगी है, जिन्हें वे रोल मॉडल समझते हैं। यह जानकारी ps.dgp-cg@gov.in और फैक्स नंबर 0771-2211201 में भेज सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Role Model Award for Policemen doing good work


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yhJq9Y
via

Comments