सरकार की योजना पढ़ाई तुंहर दुआर के तहत सीजीस्कूल डाट इन में रोज लगने वाली ऑनलाइन वर्चुअल क्लास में सबसे अधिक पाठ्य सामग्री देखने के मामले में शासकीय उच्च माध्यमिक शाला कोचवाय की 12वीं की छात्रा शीतल राजपूत ने प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं जिले में प्रथम स्थान पर हैं। शुक्रवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने इस योजना के तहत प्रथम दस स्थान आए छात्रों से वाट्सएप वीडियो काल के माध्यम से बात की।
शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने व्हाट्सएप कॉल से गरियाबंद जिले की छात्रा शीतल से भी संपर्क कर उन्हें बधाई दी। शीतल राजपूत से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती है, ऑनलाइन से क्या-क्या फायदा हुआ, ऑनलाइन से किस तरह से पढ़ाई कर रही है।
कोर्स पड़ने में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। ऑनलाइन क्लास से पढ़ना कैसा लगता है आदि, जिस पर शीतल राजपूत ने बताया कि उन्हें सीजीस्कूल डाट इन वेबसाइट में आयोजित ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेना व वीडियो देखना बहुत रोचक लगता है, क्योंकि इसमें शिक्षक बहुत ही सरल तरीके से प्रत्येक बिंदु को समझाते हैं। वहीं ऑनलाइन कक्षाओं में उन्हें नए छात्रों से जुड़ने व उनसे सीखने का अवसर मिलता है। पढ़ईतुंहर द्वार कार्यक्रम अलग अलग क्षेत्रों के बच्चों को जोड़कर उन्हें मिलजुलकर सीखने का अवसर भी प्रदान कर रहा है।इसके बाद शिक्षा मंत्री ने छात्रा को आशीर्वाद स्वरूप कहा कि खूब मेहनत कीजिये आपका सपना जरूर पूरा होगा। जिला मिशन समन्वयक श्याम कुमार चंद्राकर ने कहा कि छात्रा शीतल राजपूत सीजीस्कूल डाट इन वेबसाइट से पढ़ने में टॉप 10 में शामिल होकर पूरे गरियाबंद का नाम गौरवान्वित किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eB4d88
via
Comments
Post a Comment