प्रदेश के 19 लाख किसानों को बकाया एमएसपी अंतर की राशि 6 हजार करोड़ रुपए राजीव गांधी किसान न्याय आयोग के माध्यम से दी जाएगी।
कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने कहा कि, प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने धान समर्थन मूल्य 2500 रुपए देने का वादा किया था। उसे देने के लिए प्रदेश के 19 लाख किसानों की बकाया एमएसपी अंतर राशि लगभग 6 हजार करोड़ रुपए राजीव गांधी किसान न्याय आयोग के माध्यम से देने की घोषणा की गई है। प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रवींद्र चौबे इसके लिए बधाई के पात्र है। प्रतिमा चंद्राकर ने कहा, प्रदेश सरकार ने किसान हित में निर्णय लिया है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को 1815 रुपए धान का समर्थन मूल्य देने का दबाव बनाया गया था। लेकिन कांग्रेस सरकार 2500 रुपए देने का वादा किया।
कांग्रेस संचार विभाग के रऊफ कुरैशी ने कहा कि प्रदेश के किसानों को मानसून के पहले उन्हें जो राशि प्राप्त होगी। उससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। लॉकडाउन के चलते सीएम के निर्देश पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने उसकी प्रशंसा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने किया। सरकार ने किसानों का मान बढ़ाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YXWRXs
via
Comments
Post a Comment