Skip to main content

लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था चरमराई : कुलपति

रविवार को सरिया कॉलेज सरिया के आइक्यूएसी के बैनर तले “कोरोना आउटब्रेक एंड इंपैक्ट ऑन आवर इकोनामी, विषय पर ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड के सुविख्यात अर्थशास्त्री सह बिनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति प्रो (डॉ) रमेश सारण उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस वैश्विक महामारी की वजह से लॉकडाउन की स्थिति उत्पन्न हुई है जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार गिर रही है।सकल उत्पादन में भी भारी गिरावट आई है, इससे हर एक भारतीय बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। सिर्फ भारत में ही 18.5 करोड़ लोग अपने रोजगार से हाथ धो चुके हैं। शहरों से गांव की ओर मजदूरों का पलायन तेजी से बढ़ा है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र में भी रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। झारखंड मे इसका और अधिक असर देखने को मिल रहा है क्योंकि काफी तादाद में लोग रोजगार के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन करते हैं। महंगाई बढ़ी है। सीमित आय वाले लोगों के लिए भारी मुश्किल उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रवासी मजदूरों का निबंधन कराने की जरूरत है, ताकि उसमें सुरक्षा की भावना उत्पन्न हो सके।
उन्होंने कहा कि सरकार बड़े-बड़े अधिकारी व सक्षम पदाधिकारियों का वेतन कम करने की आवश्यकता है ताकि आपदा कोष को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि मजदूरों को अधिक से अधिक मनरेगा योजना से जोड़ने की आवश्यकता है। साथ ही 15वें वित्त आयोग से झारखंड राज्य को मिले 28 हजार करोड़ रुपए से झारखंड में औद्योगिकरण को बढ़ावा देने की जरूरत है ताकि नए रोजगार का सृजन हो सके तथा औद्योगिकरण जो कुछ खास राज्यों तक सीमित है उसका विस्तार अन्य राज्यों तक हो सके। उन्होंने कहा की खाली जमीन पर वृक्ष लगाने की आवश्यकता है तथा सरकार को इन बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कोई ठोस कार्य करने की जरूरत है। इस कार्यक्रम का संचालन आइक्यूएसी के को-ऑर्डिनेटर डॉ. संतोष कुमार लाल व प्रो अरुण कुमार ने किया।
कार्यक्रम में बिनोवा भावे विश्वविद्यालय के प्राध्यापक वीडी चतुर्वेदी, एलबी कॉलेज के प्राचार्य कमलनयन सिंह, अजय कुमार, पीएन कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार मिश्रा, प्रो रितलाल प्रसाद वर्मा, प्रो पिंटू पांडे, दीपा रानी, उमा पांडे, केके पांडे तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के सरपराज रामानंद सागर, डॉ. जेके लावण्या, डॉ. अनुज कुमार, किरणमई पटेल, कप्पाला बेणुगोपाल, डॉ. चित्रलेखा, राकेशा बरनवाल, गुंडूलुरु नाथ, डॉ सतीश कुमार वर्मा, प्रो रघुनंदन हजाम,
प्रो प्रमोद कुमार, नीतीश कुमार निशांत रवि, संजीत, पूजा, दीपक, सचिन, अनुराग, श्वेता अनीश कुमार सानू समेत बंगाल, ओडिसा, आंध्र प्रदेश आदि से भी सौ से अधिक लोगों ने ऑनलाइन
भाग लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xPx2xJ
via

Comments