सरकारी व प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों के दाखिले में इस बार देरी होगी। पॉलिटेक्निक एंट्रेस टेस्ट कब आयोजित किया जाएगा इसकी तारीख अभी तय नहीं है। मई में भी परीक्षा की उम्मीद कम है। इसलिए इस बार काउंसिलिंग देर से शुरू होने की संभावना है। राज्य में पॉलिटेक्निक की करीब साढ़े 10 हजार सीटें हैं।
पूर्व निर्धारित तारीख के अनुसार पॉलिटेक्निक एंट्रेंस टेस्ट 21 मई को होने वाला था। लेकिन बाद में पुराने शेड्यूल में बदलाव किया गया। आवेदन की तारीख बढ़ायी गई। साथ ही व्यापमं से यह भी सूचना जारी हुई कि बाद में प्रवेश परीक्षा की तारीख तय होगी। लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद आवेदन की तारीख बढ़ाकर 15 मई की गई। लेकिन प्रवेश परीक्षा कब होगी इसकी सूचना जारी नहीं हुई है। शिक्षाविदों का कहना है कि मई में पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा होने की संभावना कम है। जून में भी इसका आयोजन तीसरे या आखिरी सप्ताह में हो सकता है। ऐसे में नतीजे देर से आएंगे और फिर काउंसिलिंग में भी देरी होगी। गौरतलब है कि व्यापमं से प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट का आयोजन व्यापमं से किया जाएगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से आवेदन भरे जा सकते हैं।
पाॅलिटेक्निक की आधी सीटें भी नहीं भरी थीं
पिछली बार पॉलिटेक्निक की आधी सीटों पर भी प्रवेश नहीं हुआ था। हालांकि, सीटों की तुलना में प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या अधिक थी। प्रदेश में 54 पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं। पिछली बार इनमें से 4240 सीटों पर प्रवेश हुआ। सरकारी कॉलेज में ही ज्यादातर छात्रों का प्रवेश हुआ था। प्राइवेट कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रहगई थी। गौरतलब है कि प्रवेश परीक्षा के नतीजों के आधार पर काउंसिलिंग के माध्यम सीटें आबंटित की जाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AcwsuV
via
Comments
Post a Comment