Skip to main content

खुद खाना बनाएंगे क्वारेंटाइन मजदूर, राशन दिए

महासमुंद ब्लॉक के बिरकोनी हाईस्कूल क्वारेंटाइन सेंटर में मजदूरों को राशन सामान, बर्तन और गैस सिलेंडर के साथ चूल्हे उपलब्ध कराए गए हैं। यहां अलग-अलग सेक्टर में रखे गए मजदूर अपने-अपने सेक्टर में अपने लिए खाना स्वयं बना रहे हैं। भास्कर ने शनिवार 16 के अंक में इस क्वारेंटाइन सेंटर में अव्यवस्था और मजदूरों को उनके परिजन द्वारा खाना लाकर दिए जाने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इसके बाद ओडिशा से आए बिरकोनी के जिन मजदूरों को उनके परिजन खाना पह़ुंचाकर दे रहे थे, उन्हें मना कर दिया गया है और ग्राम पंचायत बिरकोनी द्वारा इन मजदूरों को आवश्यक सभी सामान मुहैया कराया गया है। बिरकोनी क्वारेंटाइन सेंटर में ओडिशा से आए ग्राम कांपा के 17 मजदूर तथा मुंबई से आए कांपा के ही एक युवक के लिए भोजन-पानी की पूरी व्यवस्था ग्राम पंचायत कांपा द्वारा की गई है। वहीं बिरकोनी के 03 मजदूरों की व्यवस्था ग्राम पंचायत बिरकोनी द्वारा की गई है। सरपंच ताम्रध्वज निषाद ने बताया कि इन तीनों मजदूरों को पर्याप्त मात्रा में राशन सामान और बर्तन, गैस चूल्हा दिया गया है। स्कूल के अलग-अलग हिस्से में क्वारेंटाइन किए गए लोगों को समझाया गया है कि वे अपने एरिया में ही रहें, इसे क्रास कर किसी से भी कोई संपर्क न करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Quarantine laborers will cook themselves, ration them


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xk3txh
via

Comments