नगर निगम जल विभाग के इंजीनियर और केमिस्ट ने सोमवार को घर-घर जाकर पानी के सैंपल लिए। मौके पर टर्बिडिटी, पीएच और क्लोरीन आदि की जांच भी की गई। जांच के दौरान लोगों ने बताया कि घरों में शाम को मटमैला और बदबूदार पानी आता है। देविका ब्यूटी पार्लर में पानी का टीडीएस 460 मिला।
निगम के नल कनेक्शनों से कोष्टापारा में शाम को मटमैला पानी की सप्लाई से क्षेत्र में पीलिया और डायरिया के खतरे को लेकर दैनिक भास्कर ने सोमवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की, इस खबर के बाद निगम की टीम सुबह से कोष्टापारा क्षेत्र के घरों के सैंपलों की जांच की। जांच के दौरान लोगों ने बताया कि शाम को नल चालू करते ही मटमैला बदबूदार पानी आता है। 15 से 20 मिनट नल खुला छोड़ने के बाद ही साफ पानी मिलता है। लोगों की शिकायत के बाद टीम ने तत्काल क्षेत्र में नालियों के नीचे से गुजरी लाइन की जांच शुरू कर दी।
अवैध कनेक्शन को वैध कर रहा है निगम
निगम के जल विभाग के अनुसार अधिकांश जगहों पर गंदा पानी के पीछे मुख्य वजह अवैध कनेक्शन के लिए जगह-जगह पाइप लाइन में किए गए लीकेज को बताया। इंजीनियर अखिलेश गुप्ता ने लगभग डेढ़ हजार से ज्यादा अवैध कनेक्शन वार्डों में होने की बात कही है। इन सभी कनेक्शनों बंद कर वैध कनेक्शन देने की तैयारी निगम कर रही है।
पानी व्यर्थ बहाते मिले तो लगेगा 500 रुपए जुर्माना
नगर निगम के सर्वे में अधिकांश जगहों पर नल में टोंटी नहीं होने की वजह से पानी व्यर्थ बहाने की बात भी सामने आई है। ऐसे लोगों पर निगम अब 500 रुपए तक जुर्माना करेगा। निगम ने अगले दो दिनों के भीतर शहर के सभी कनेक्शनों पर टोंटी है या नहीं यह सुनिश्चित करेगा। मौके पर यदि नल नहीं मिला तो नल इस्तेमाल करने वालों से 500 रुपए तक जुर्माना वसूल किया जाएगा।
इस नंबर पर करें शिकायत, 24 घंटे में होगा निराकरण
निगम के जल आपूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए मोबाइल नंबर जारी किया है। 93014-88722 इस नंबर पर सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bG8qp3
via
Comments
Post a Comment