Skip to main content

रात को घर से निकली युवती की लाश पेड़ पर फंदे में लटकी मिली

शहर के करीब गांव की एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन ने थाने में सूचना दी। थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि लुडेग के पास बेलडेगी गांव में सुखबासु पारा निवासी रामप्रसाद भुईयर की 23 वर्षीय पुत्री सुशीला भुईयर ने अज्ञात कारणों से पेड़ की टहनी में फांसी लगाकर जान दे दी।

उन्होंने बताया कि घटना के कारण अभी तक पता नही चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना जारी कर रही है। इधर युवती के अचानक से फांसी लगा लेने के बाद परिवार मे शोक की लहर दौड़ गई। देर रात निकली थी घर से :युवती शनिवार की देर रात घर से निकली थी। सुबह उसकी लाश नहर रोड की तालाब के पास एक नीम के पेड़ की डाल में फंदे में लटकी मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजन को सौंपदिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZyArwz
via

Comments