भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबीत पात्रा के खिलाफ युवा कांग्रेस ने भिलाई के थाने में देर रात शिकायत दर्ज कराई है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद ने कार्रवाई की मांग की है। शाहिद ने बताया की भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबीत पात्रा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू व राजीव गांधी के नाम से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर ट्वीट किया है। जिसको लेकर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी द्वारा दिल्ली डीसीपी को शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।
वहीं, भिलाई के कोतवाली थाना में देर रात युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद, निशाकांत पांडेय, पूर्व जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रताप सिंह ने शिकायत के धारा 499 व 500 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की हैं। शिकायतकर्ता में जिला समन्वयक गौरव गोले व भिलाई महासचिव नेतराम साहू भी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dsiVxw
via
Comments
Post a Comment