Skip to main content

नाबालिग की शादी की थी तैयारी, अफसरों ने बारात रोकी

छड़िया निवासी दूल्हा लक्ष्मी नारायण कुर्रे ने कलेक्टर कार्यालय में 14 मई को विवाह की अनुमति का आवेदन लगाया था। आवेदन में 18 मई को सामाजिक रिवाज के अनुसार शादी होनी थी पर लड़की का जन्म प्रमाणपत्र संलग्न नहीं था। जब इसकी जांच करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से जन्म प्रमाण पत्र मंगाया गया तो दुल्हन की उम्र कुछ दिन कम थी। तभी आनन-फानन में बारात पहुंचने से पहले ही शादी रुकवाने अधिकारी दुल्हन के घर अमेरा पहुंच गए और बारात को आने से मना करा दिया।
पलारी ब्लॉक के ग्राम अमेरा में 18 मई को ग्राम छड़िया से बारात लेकर दूल्हा लक्ष्मी नारायण कुर्रे पहुंचने वाला था। कुछ पल में ही घर पर बारात आने वाली थी, जिसकी स्वागत की तैयारी में दुल्हन के पिता और पूरा परिवार लगा था। दुल्हन भी उस पल का बेसब्री से इंतजार कर दरवाजे पर नजर गड़ाए बैठी थी। मगर बारात आने के कुछ क्षण पहले दुल्हन के घर पर महिला बाल सरंक्षण अधिकारी आ पहुंचे। अधिकारी ने पिता और परिवार को बेटी की कम उम्र का हवाला देकर तत्काल शादी को रोकने काआदेश दिया। शादी की पूरीतैयारी के साथ ही बारात के स्वागत में पूरा परिवार जुटा रहा, जिसकी एक ही पल में सारी खुशी मायूसी में बदल गई।
14 मई को दिया था आवेदन, 18 को थी शादी
बताना लाजमी होगा कि स्वयं दूल्हे ने इस शादी की अनुमति देने की अर्जी बलौदाबाजार कलेक्टर को 14 मई को दी था। उसी दिन कलेक्टर कार्यालय से आवेदन पत्र डीपीओ कार्यालय पहुंचा, जहां से आवेदन पत्र में लड़की का जन्म प्रमाण पत्र संलग्न नहीं था। इसके बाद जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रकाश दास महंत ने महिला बाल विकास पलारी से लड़की का जन्म प्रमाण पत्र मंगाया, जिसमें लड़की की उम्र 18 साल में कुछ दिन कम होने से तत्काल दुल्हन के घर पहुंचे, जहां 18 तारीख की शाम बारात आने वाली थी। अधिकारी ने लड़की के पिता, लड़की और परिवार को समझा कर शादी रोकने कहा। इस पर घर वालों ने दूल्हा और उसके घर वालों को बारात लेकर आने से मना करते हुए कुछ दिन इंतजार करने को कहा।
लॉकडाउन के कारण पहले भी निरस्त हो चुकी थी
दूल्हा लक्ष्मीनारायण ने बताया कि पहले शादी 8 मई को होनी थी, जिसे लॉकडाउन के कारण स्थगित करना पड़ा था। जब दुबारा शादी करने के लिए अर्जी लगाई और बारात लेकर घर से निकलने वाला था, तभी शादी निरस्त होने की बात कहते हुए फोन पर सूचना दी कि लड़की की उम्र कुछ दिन कम है इसलिए शासन के आदेश को मानते हुए दूसरी बार शादी को निरस्त करना पड़ा। दूल्हे ने बताया कि लड़की बालिग हो जाएगी, तभी शादी करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Preparations were made for marriage of a minor, officers stopped the procession


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TjBahe
via

Comments