Skip to main content

लॉकडाउन में घर बैठे हितग्राहियों को मिल रही पेंशन और मजदूरी

लॉकडाउन में घर बैठे हितग्राहियों को पेंशन व मनरेगा की मजदूरी मिली। जिले के 20 हजार 467 लोगों ने 2 करोड़ 2 लाख रुपए से अधिक का लेन-देन किया है। इसमें बैंक सखी ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभायी। उनकी मदद से ही यह संभव हो गया है। कोरोना की वजह से घोषित लॉकडाउन में बैंकों में कामकाज सीमित करने के साथ यहां भीड़ लगाने पर मनाही की गई है। सरकार की आरे से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को राशि पाने परेशानी न हो इसके लिए उचित व्यवस्था की गई है। बैंक सखियों की मदद से हितग्राहियों को राशि मिल रही है। बैंकिंग सुविधाएं उनके घर पहुंच रही है। इसके लिए 63 बैंक सखी काम कर रहे हैं। इससे किसी को पेंशन तो किसी को मनरेगा की मजदूरी मिली। नए खाते खोलने व दूसरे खाते में ट्रांसफर की सुविधा भी दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Homeowners getting pension and wages in lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fVRxtR
via

Comments