Skip to main content

टोटल लॉकडाउन में घर से ही बेच रहे थे मटन, पालिका कर्मचारी से विवाद

रविवार को पूर्ण लॉकडाऊन के दौरान भी कुछ लोग उनके व्यवसाय को छूट नहीं होने के बावजूद वे दुकान दूसरी जगह लगा कारोबार करने में जुटे हुए हैं। इसकी जानकारी होने पर जब नगर पालिका की टीम शीतला पारा स्थित मटन विक्रेता के घर पहुंची तो वह कर्मचारियों से ही उलझ गया। हालांकि बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया।
रविवार को टोटल लॉकडाउन के दौरान मटन मुर्गा व्यवसाय को भी बंद रखने कहा गया है। लेकिन कंकालिन पारा में एक मुर्गा विक्रेता ने दुकान खोल रखी थी। जिसे पालिका की टीम ने बंद कराया। बंद को देख कुछ विक्रेता अपने निवास से ही मटन से विक्रय कर रहे थे। कुछ लोगों ने इसकी सूचना नगर पालिका को दे दी। पालिका की टीम सुबह शीतला पारा निवासी बबला कसाई के निवास पर पहुंची। जहां वह बकरा बेच रहा था। उसे दुकान बंद करने कहा गया तो वह स्वयं ही मांस को पालिका के वाहन में लाकर फेंक दिया। इसके बाद पालिका के कर्मचारी किशोर पटेल से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ता देख मटन विक्रेता के परिजन बीच बचाव करने सामने आए और लॉकडाउन के दौरान दोबारा घर से मांस नहीं बेचने का अश्वासन दिया। इसी तरह शीतला पारा निवासी अल्लु खान भी मटन काटने अपने घर के निकट भीड़ जमा कर रखा था। जिसे लॉकडाउन के दौरान घर पर व्यवसाय नहीं करने की समझाइश दी गई। इधर कई मोहल्लों में बिना लाइसेंस के गुणवत्ताहीन मटन बेचे जा रहे हैं।
नियम का उल्लंघन किया तो लाइसेंस होगा निरस्त
नगर पालिका सीएमओ सौरभ तिवारी ने बताया नियमों का उल्लंघन कर मटन मुर्गा बेच रहे विक्रेता अब यदि पकड़े गए तो उनका लायसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जहां बिना अनुमति के मांस मटन बिक रहा है वहां जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zIzpmO
via

Comments