Skip to main content

अपनी गाड़ी से दूसरे राज्य जाने के लिए एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर

लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए स्वयं के वाहन से अंतर्राज्यीय आवागमन की अनुमति देने के लिए ई-पास एप्लीकेशन और वेबसाईट लॉन्च की गई है। इसमें ऑनलाईन आवेदन करने पर आवेदकों को उनकी आपात स्थिति जैसे चिकित्सा संबंधी इलाज, परिवार में किसी सदस्य के निधन आदि होने पर अनुमति देने पर विचार किया जाएगा। ऑनलाईन आवेदन में आवेदकों को व्यक्तिगत विवरण,वाहन नम्बर तथा यात्रा का उद्देश्य की जानकारी देनी होगी। एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए https://ift.tt/2RxD8JO. लिंक पर जाना होगा। अंतर्राज्यीय परिवहन के लिए इच्छुक आवेदक वेबसाईट के जरिए भी इंटर स्टेट ई-पास प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाईट के पते https://ift.tt/3fRVGiD पर जाकर आवश्यक जानकारी दर्ज करानी होगी। साथ ही दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3604Y7z
via

Comments