Skip to main content

शादी की सालगिरह के दिन ही महिला टीचर ने की खुदकुशी

मानसरोवर पार्क इलाके में एक महिला ने अपनी शादी की सालगिरह पर ही खुदकुशी कर ली। वह पति द्वारा मुबारकबाद नहीं दिए जाने से परेशान हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका की पहचान आकांक्षा (27) के तौर पर हुई। मायका पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जिस कारण मामले की जांच अब क्षेत्रीय एसडीएम की निगरानी में हो रही है।

पुलिस ने बताया एक सरकारी स्कूल में टीचर आकांक्षा की 11 मई 2018 को अंकित से शादी हुई थी। अंकित एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट है, जो परिवार के साथ नत्थू कॉलोनी एरिया में रहता है। सोमवार को आंकाक्षा की सालगिरह थी। शाम के वक्त आकांक्षा की मां संतोषी देवी को परिवार ने खबर दी कि आप तुरंत घर आ जाएं, आकांक्षा कुछ जरूरी बात करना चाहती है। वे घर पहुंचे तो उन्हें बेटी की मौत होने का पता चला। उन्हें बताया गया आकांक्षा ने फांसी लगा ली थी।
दरअसल, अंकित शादी की सालगिरह पर पत्नी को मुबारकबाद देना भूल गया था। इस बात को लेकर आकांक्षा खफा हो गई। जबकि आकांक्षा की मां ने पुलिस को जानकारी दी कि उनकी बेटी को ससुराल में परेशान किया जाता था। कोई बच्चा नहीं होने पर उसे ताने दिए जाते और सैलरी भी जबरन ले ली जाती थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Female teacher commits suicide on the wedding anniversary


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WSLvkS
via

Comments