राजस्थान से आ रही गर्म हवा से अभी तापमान चढ़ने से थोड़ा गर्मी का अहसास हुआ है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के अवदाब में बदलने से आने वाले दो दिनों में तूफान की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम मजबूत होते जा रहा है 18 से 20 मई के बीच ओडिशा व पश्चिमी बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र से टकराएगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के अलावा झारखंड व बिहार में तेज हवा चलेगी लेकिन उत्तर छत्तीसगढ़(सरगुजा) में इसका आंशिक प्रभाव पड़ेगा। यहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने व बारिश का आसार है। यह छत्तीसगढ़ के समांतर गुजरेगा। मौसम विज्ञान केंद्र अंबिकापुर के मेट्रोलाजिस्ट एएम भट्ठ के अनुसार चक्रवाती तूफान को अम्फान नाम दिया गया है।
गर्म हवा से 37 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान
पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया था। तापमान भी 33 डिग्री के करीब पहुंच गया था, लेकिन राजस्थान से आ रही गर्म हवा के कारण तापमान भी ऊपर चढ़ रहा है। इसका एहसास भी हो रहा है। इस बीच शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को 37.2 डिग्री था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dSPHIy
via
Comments
Post a Comment