Skip to main content

सड्‌डू, सांईनगर, बिरगांव, कैलाशनगर और चंगोराभाठा भी कंटेनमेंट जोन

राजधानी में शनिवार को 2 नए मरीज मिलने के साथ प्रशासन ने नए कंटेनमेंट जोन की घोषणा कर दी है। चार इलाकों को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। चारों इलाकों को सील कर दिया गया है। वहां पर बेरीकेड्स लगाने के साथ फोर्स भी तैनात किया किया गया। इसमें तीन कंटेनमेंट जोन बिरगांव और भनपुरी इलाके में है। एक चंगोराभाठा में है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगोंको देर रात तक क्वारेंटाइन किया गया। कुछ लोगोंको क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया है। उनका सैंपल लिया गया हैं। इन इलाकों में आने-जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी वालों को छूट दी जाएगी। पुलिस ने पास की व्यवस्था भी की है, लेकिन एक घर से सिर्फ एक व्यक्ति को ही पास जारी किया जा रहा है। वह भी उनका उचित कारण को देखकर। बाकी लोगों को घरों पर रहने की हिदायत दी जा रही है। पूरे इलाके को सेनिटाइज किया जा रहा हैं। सुरक्षा के लिए वहां पर फोर्स लगाया गया है। कई रास्तों को बंद कर दिया गया है, ताकि बाहर से लोग आ जा न सकें।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को बिरगांव इतवारी बाजार और कैलाश नगर मेटल पार्क रोड में मरीज मिला था। शनिवार को कैलाश नगर बंजारी नगर के पास एक 25 साल की युवती और चंगोराभाठा में 33 साल की महिला संक्रमित पाई गई है। इसलिए इन इलाकों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसमें बिरगांव इतवारी बाजार, उरला रोड, कैलाश नगर, मेटल पार्क रोड, बंजारी नगर, रांवाभाठा और भनपुरी के कुछ हिस्से को बंद किया गया है। इन इलाकों में चारो ओर बेरिकेड्स लगाया गया हैं। जगह-जगज स्टॉपर लगाकर रास्ता ब्लाक किया गया है। देर रात चंगोराभाठा के एक हिस्से को भी सील कर दिया गया है।चोरों इलाके के कुल 24 से ज्यादा जगह को चिन्हित करके बंद किया गया है। वहां पर लगातार प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम जा रही है।
इलाज के लिए आई युवती हुई संक्रमित
दांत के दर्द से परेशान जांजगीर-चांपा की 25 साल की युवती अपने माता-पिता क साथ 22 मई को इलाज के लिए रायपुर आई थी। युवती का अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह कैलाशनगर में रिश्तेदार के यहां ठहरी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान वह संक्रमित हो गई है। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी को क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया गया। घर के बाकी 6 सदस्यों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं चंगोराभाठा की 33 साल की महिला संक्रमित पाई गई है। उसके दो बच्चे है। महिला के घर पर एक ट्रक ड्राइवर किराए पर रहता है। उसके घर 24 मई को बीजापुर और दंतेवाड़ा से दो ड्राइवर आए थे जो कुछ दिनों तक वहां ठहरे थे। उसके बाद चले गए। पुलिस को शक है कि उनसे ही महिला संक्रमित हुई होगी। क्योंकि महिला लॉकडाउन में पिछले ढाई महीने से कहीं नहीं गई है। उनका दुकान भी बंद है। महिला को अस्पताल भेज दिया गया है। पति और बच्चों को घर पर ही क्वारेंटाइन किया गया हैं।
लोगोंको पहुंचाया जा रहा है राशन
पुलिस वाले जरूरतमंदों को राशन भी पहुंचाकर दे रहे हैं। वहां निर्माण भी बंद करा दिया गया है। उरला के गणपति फैक्ट्री को भी सील किया गया है। वहां पर भी काम बंद कर दिया गया है। वहां के कर्मचारियों को होम क्वारेंटाइन करने का फैसला लिया गया है। उनका सैंपल लिया जा रहा है। इस तरह कमल विहार के निजी अस्पताल के स्टाफ को भी कोरोना सैंपल लिया जा रहा है। उन्हें होम क्वारेंटाइन किया जा रहा है।

शहर के कंटेनमेंट जोन
राजधानी में अब तक 13 मरीज मिल चुके है और 7 क्वारेंटाइन जाेन घोषित हो चुका है। अभी शहर के सांई नगर, भाटापारा, फाफाडीह रोड, सड्डू कॉलोनी, बीएसयूपी कॉलोनी, सेक्टर एरिया के आसपास के इलाके कंटेनमेंट जोन है। वहां अभी सख्ती जारी है। अब 4 नए इलाके जुड़ गए हैं। राजधानी में कुल 7 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। हालांकि कुकुरबेड़ा को कंटेनमेंट जोन से हटा दिया गया है। वहां संक्रमित पाया गया युवक भी ठीक होकर आ गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Saddu, Sainagar, Birgaon, Kailasnagar and Changorabhata also containment zones


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eDcx7p
via

Comments