Skip to main content

ज्वेलरी और कपड़े की दुकानों में जाने वाले ग्राहकों का रखा जाएगा रिकार्ड

ज्वेलरी, कपड़ा, जूता-चप्पल सहित अन्य दुकानों में आने वाले ग्राहक का रिकार्ड रखा जाएगा। ताकि जरूरत के समय उनसे सीधे संपर्क किया जा सके। इसे लेकर चेंबर ऑफ कामर्स 11 मई से मुहिम शुरू कर रहा।
वे हर दुकान तक पहुंचेंगे और व्यापारियों से अपील करेंगे कि व्यापारी अपने दुकान में आने वाले हर ग्राहक का यथासंभव रिकार्ड रखने का प्रयास करें। पिछले हफ्ते से स्थानीय प्रशासन ने सभी प्रकार की ट्रेड लाइनसेंस वाली दुकानों को खोलने की अनुमति जारी कर दी है। निर्धारित समय पर दुकानें खोली जा सकेंगी। इसे देखते हुए यह मुहिम शुरू की जा रही।

ज्वेलरी शॉप, रेडिमेड गारमेंट, शू, हार्डवेयर, मोबाइल दुकान सहित सभी रजिस्टर्ड दुकानें सोमवार से शुक्रवार की शाम 4 बजे तक खोली जा रही हैं। जुटने वाली भीड़ को नियंत्रित रखने व हर व्यक्ति का रिकार्ड जुटाने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। इधर शहर में कुछ दुकानें ऐसी हैं, जिनके खुलने के बाद से वहां भीड़ जुटते है।

इससे हमें ही होगा फायदा
^यह बाध्यता नहीं है, लेकिन इससे हमें ही फायदा होगा। हम जरूरत पड़ने पर हर व्यक्ति को चिन्हित कर सकेंगे। इसके लिए हमारे तरफ से व्यापारियों को अपील जारी की जा रही है। पदाधिकारी दुकानों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करेंगे।
अशोक राठी, अध्यक्ष, चैंबर दुर्ग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कपड़े की दुकान में ग्राहक अपनी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cmScT2
via

Comments