रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार से आरक्षण काउंटर खोलने का निर्णय लिया है। रायपुर सहित मंडल व जोन के विभिन्न स्टेशनों में अब आरक्षण केंद्र से टिकट बुक कर सकेंगे। रेलवे ने नॉन एसी सौ जोड़ी ट्रेनें चलाने का फैसला किया है और इसके मद्देनजर ही ढाई महीने से बंद स्टेशनों की आरक्षण खिड़की को खोलने का फैसला किया गया है।
रायपुर के साथ ही दुर्ग, भिलाई, भिलाई पावर हाउस, कुम्हारी, मंदिर हसौद, तिल्दा, भाटापारा, हथबंद, बिल्हा, बालोद, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, राजीम, धमतरी एवं गुंडरदेही में आरक्षण केंद्र खोले जाएंगे। इसी तरह बिलासपुर मंडल में भी बिलासपुर, रायगढ़, चांपा, कोरबा, शहडोल, अनूपपुर, अंबिकापुर, पेंड्रा रोड, उमरिया, खरसिया, सक्ती, अकलतरा, नैला, ब्रजराजनगर, बेलपहाड़, उसलापुर, कोतमा, बाराद्वार, मनेंद्रगढ़ स्टेशन के पीआरएस काउंटर से टिकटें बुक होंगी। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक सभी स्टेशनों के काउंटर पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह 8 बजे से खुलेंगे। कोविड-19 के रोकथाम के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी काउंटरों पर फिजिकल डिस्टेंस का पालन अनिवार्य होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36n25On
via
Comments
Post a Comment