Skip to main content

महिला से चाकू की नोंक पर बदसलूकी, दो हुए गिरफ्तार

महिला से बदसलूकी के दो अलग-अलग मामलों में खुर्सीपार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चार साल पहले दी उधारी को मांगने पर जोन-2 निवासी महिला के घर में घुसकर आरोपी अर्जला योगेश राव ने चाकू दिखाकर बसलूकी की। दूसरे प्रकरण में भी जोन-2 निवासी महिला के घर में घुसकर पड़ोसी ने मारपीट बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया।
थाना प्रभारी सुरेंद्र उइके ने बताया कि जोन-2 निवासी महिला ने साल 2016 में अर्जला योगेश राव को 9 लाख 50 हजार रुपए उधार दिए। लंबे समय बाद भी रकम वापस नहीं करने पर महिला ने तगादा शुरू कर दिया। इससे गुस्साया आरोपी बीती रात करीब 10.30 बजे महिला के घर में चाकू लेकर पहुंच गया। महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच आरोपी ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर बदसलूकी करने लगा। उसके शोर मचाने पर मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरे प्रकरण में जोन-2 निवासी महिला के पड़ोस में रहने वाला सीएच सुरेश और उसकी पत्नी से कचरा फेंकने को लेकर विवाद हो गया। 25 मई को रात करीब 10 बजे इसे लेकर उसके घर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और बदसलूकी करने लगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A7BBV9
via

Comments