शहर के नवापारा इलाके में शुक्रवार की रात दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्री सहित 3 लोग घायल हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां फुंदुरडिहारी निवासी सुधीर सिंह की 12 वर्षीय बेटी खुशी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुधीर सिंह की हालत गंभीर है। दूसरे बाइक सवार को मामूली चोट आई है। पुलिस ने बताया कि सुधीर सिंह बाइक में अपनी बेटी खुशी को लेकर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे आकाशवाणी चौक तरफ से घर लौट रहे थे। वे नवापारा में चौक में कांप्लेक्स के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। तेज टक्कर से पिता-पुत्री व दूसरा बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। पिता-पुत्री को मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ समय बाद खुशी की मौत हो गई। इसके बाद सुधीर सिंह को लेकर परिजन एक प्राइवेट अस्पताल में चले गए। उन्हें गंभीर चोट आई है। इधर घायल युवक को रात में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे मामूली चोट थी। उसके नाम का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fWPkOU
via
Comments
Post a Comment