राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन को देखते हुए केवल सामान्य राशनकार्ड को छोड़कर सभी प्रकार के राशन कार्डधारियों को नि:शुल्क चावल देने घोषणा किया गया था। अब जून का भी चावल नि:शुल्क दिया जाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
जिला खाद्य अधिकारी अरुण मेश्राम ने बताया कि जिले में 483 राशन दुकान हैं। इन दुकानों में राशन का भंडारण शुरू हो गया है। जून माह का राशन 139 दुकानों में नहीं पहुंचा है। इन दुकानों में आने वाले दो दिन के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
वहीं मई व अप्रैल माह के राशन ज्यादातर दुकानों में बांटा जा चुका है। इसके साथ ही बीच में चना वितरण के लिए कमी थी, लेकिन इसे भी पूरा कर लिया गया है। 483 दुकानों में चना का भंडारण हो चुका है। इसे केवल एपीएल कार्डधारी को छोड़कर सभी कार्डधारी को एक-एक किलो चना दिया जाएगा। जिन दुकानों में चना का भंडारण किया गया है, वहां वितरण का काम शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के चलते जरूरतमंदों को राहत दिलाने पहल की जा रही है।
वितरण का काम शुरू, इन राशनकार्ड धारी को मिलेगा राशन
अंत्योदय राशनकार्ड : प्रत्येक सदस्य को 5 किलो प्रति माह अतिरिक्त चावल की पात्रता होगी। 35 किलो नियमित आवंटन के साथ जून में एक सदस्य वाले कार्ड को 50 किलो चावल निःशुल्क मिलेगा। दो सदस्य वाले कार्ड को 35 किलो के साथ 3 महीने का अतिरिक्त चावल 30 किलो के साथ 65 किलो, 3 सदस्य को 35 किलो के साथ 45 किलो अतिरिक्त आवंटन को मिला कर 80 किलो, 4 सदस्य 35 किलो के साथ 60 किलो अतिरिक्त आवंटन को मिला कर 95 किलो चावल निःशुल्क दिया जाएगा।
प्राथमिकता राशनकार्ड: 5 से अधिक सदस्य वाले राशनकार्ड में 3 माह का अतिरिक्त आवंटन 9 किलो प्रति सदस्य होगा। एक सदस्य को जून महीने में 10 किलो, दो सदस्य 20 किलो, 3 सदस्य को 35 किलो, 4 सदस्य को 35 किलो नियमित आवंटन के साथ 15 किलो अतिरिक्त मिलाकर 50 किलो, 5 सदस्य को 35 किलो के साथ 45 किलो मिलाकर 80 किलो और 6 सदस्य वाले राशनकार्ड को 42 किलो नियमित आवंटन के साथ 54 किलो मिलाकर 96 किलो चावल जून महीने में निःशुल्क दिया जाएगा।
इन्हें छूट का लाभ : अन्नपूर्णा, एकल निराश्रित, निःशक्त जन राशनकार्ड में जून महीने के नियमित मासिक आवंटन का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण आयुक्त द्वारा जारी आदेश में सभी उचित मूल्य दुकानों में वितरण के समय राशन कार्डवार आवंटन की पात्रता की सूची का प्रदर्शन अनिवार्य रूप से करने तथा सभी राशन कार्डधारियों को उनकी पात्रता के बारे में सूचित करने के निर्देश दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zihWBj
via
Comments
Post a Comment