Skip to main content

बघेल ने कहा - राजीव गांधी के प्लान पर अंत्योदय लिए काम कर रही सरकार

सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व पीएम भारतरत्न राजीव गांधी की 21 मई पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि राजीव ने अपनी नवोन्मेषी सोच से भारत में सूचना क्रांति लाकर देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी दूरदर्शी युवा सोच का परिणाम है कि हम आज ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। उन्होंने पंचायतों व निकायों को भी अधिक अधिकार, 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया।
पूर्व पीएम गांधी का छत्तीसगढ़ से गहरा लगाव था। 1985 में गरियाबंद के कुल्हाड़ीघाट धमतरी के दुगली की यात्रा की, जिसे अब राजीव ग्राम के नाम से भी जाना जाता है। राजीव ने समावेशी विकास का सपना देखा और उसके लिए नीतियां बनाई। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए छत्तीसगढ़ सरकार भी अन्त्योदय से लेकर उद्यमियों तक सबके विकास के लिए काम कर रही है। राजीव किसान न्याय योजना में 19 लाख किसानों को 5700 करोड़ की राशि चार किस्तों में उनके खातों में दी जाएगी।
राज्यपाल ने नमन किया। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राजीव की पुण्यतिथि पर नमन किया है। उन्होंने कहा कि वे आधुनिक सोच वाले राजनेता थे। वे देश को उच्च तकनीक से पूर्ण करने की आकांक्षा रखते थे। उन्होंने संचार क्रांति युवाओं को मताधिकार दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bWeI4h
via

Comments