Skip to main content

कोरोना वायरस की रोकथाम में लगे कंटेनमेंट जोन दल को दिया प्रशिक्षण

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए कंटेनमेंट जोन में एक्टिव सर्विलेंस के ब्लॉक दल को एक दिवसीय प्रशिक्षण जनपद सभाकक्ष में दिया गया। मास्टर ट्रेनर संजय वस्त्रकार, मनीष गौतम, दिलेश्वर साव द्वारा खंड स्तरीय क्वारेंटाइन सेंटर के प्रभारी केएल फाफा, तहसीलदार लोमेश मिरी,आइसोलेशन प्रभारी केशव साहू की उपस्थित में दल को प्रशिक्षण दिया गया।
नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान जिले से अन्य राज्यों में गए मजदूरों को जिले में वापस लाया जा रहा है, जिन्हें ठहराने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन में बुखार, खांसी अथवा सांस में तकलीफ के लक्षणों वाले व्यक्तियों का पता लगाया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक में एक्टिव सर्विलेंस की टीम बनाया गया है। इसमें सहायक शिक्षक किशोर विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम दास साहू, रविशंकर ओट्टी, जितेंद्र कुमार साहू तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सियाबत्ती, रीना भावसार, विश्वासा सिन्हा को दल का सदस्य बनाया गया है। प्रशिक्षण में कंटेन्मेंट जोन का सर्वे सुरक्षा के उपाय को अपनाते हुए 1 किलोमीटर के दायरे में आने वाले समस्त परिवार का किया जाना है। इसमें खांसी, बुखार, श्वास लेने में परेशानी हो रहे व्यक्तियों की पहचान नहीं हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Training given to Containment Zone team engaged in prevention of corona virus


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fLP3hI
via

Comments