Skip to main content

ब्यूटी विद ब्रेन ‘आकृति’ ने बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष में छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल किया

सूरजपुर के लटोरी बिहारपुर निवासी आकृति जायसवाल मॉडलिंग ही नहीं पढ़ाई में भी अव्वल रही हैं। आकृति ने बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले वह मिस सरगुजा का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। सूरजपुर स्थित सुनवाही के मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग में प्रथम वर्ष की छात्रा आकृति ने वार्षिक परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

बता दें कि नर्सिंग का कोर्स कराने वाली प्रदेश की एकमात्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय हेल्थ साइंस एंड आयुष यूनिवर्सिटी का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हुआ। इसमें 81.22 प्रतिशत अंकों के साथ आकृति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आकृति ने बताया कि डॉक्टर बनने का फैसला तो लिया, लेकिन मॉडलिंग में रुचि भी बरकरार रही। यही कारण है कि टच बुड की ओर से आयोजित मिस, मिस्टर और मिसेज सरगुजा संभाग की प्रतियोगिता में भाग लिया और मिस सरगुजा का खिताब अपने नाम किया।

मॉडलिंग और पढ़ाई दोनों ही क्षेत्रों में अव्वल रहने पर उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहकर भी संबोधित किया जा रहा है। आकृति ने बताया कि मॉडलिंग का बचपन से ही शौक है। इस कारण पढ़ाई के अतिरिक्त जो भी समय बचता है, उसमें अपने शौक को पूरा करने की कोशिश करती हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cnOrfU
via

Comments