Skip to main content

पूर्व विधायक ने अपने निवास में दिया धरना

अंतागढ़ में छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक भोजराज नाग सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ अपने निवास स्थान के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक भोजराज नाग ने कहा पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ सरकार की विफलता खासकर किसानों से किए वादे आज भी टोकन कटे किसानों का धान खरीदी नहीं करने, विधान सभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के घोषणा पत्र में लिखा और बड़े-बड़े कांग्रेसी नेताओं ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर शराब बंद करने की बात कही थी। सरकार बनने के बाद आज तक शराब बंद नहीं हुआ और वर्तमान में कोराना महामारी के चलते लॉकडाउन में भी शराब बिक्री कराई जा रही है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य नूतन बाई नाग, जनपद सदस्य मीतेश उसेंडी, प्रेम लाल पटेल, कमलू पटेल आदि उपस्थित थे। इसी तरह नगर पंचायत अध्यक्ष रह्वाधेलाल नाग, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मरकाम, घनश्याम रामटेके, ओमप्रकाश प्रधान, युवराज धनेलिया आदि कार्यकर्ताओं ने अपने निवास के सामने धरना प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मरकाम एवं नगरपंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग ने शासन से शराब की बिक्री पर तत्काल रोक एवं पूर्ण शराब बंदी करने, धान खरीदी कर तुरंत राशि का भुगतान करने, पिछले दो सालों के बोनस राशि देने, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने आदि मांग की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Former MLA staged a sit-in at his residence


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yHHjwD
via

Comments