लॉकडाउन-3 शुरू होने के साथ ही शहर में जैसे ही शराब दुकान खुली सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना लोग भूल गए। सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि नियमों का पालन कराने आबकारी और पुलिस तक मौजूद नहीं रही। मनेंद्रगढ़ के रांपाखेरवा क्षेत्र वार्ड नंबर 21 में संचालित शराब दुकान का शटर खुलने से पहले लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बनाए गए सर्किल में अपने-अपने थैले और रुमाल रख दिए थे और जैसे ही दुकान खुली मदिरा प्रेमियों ने तालियां बजाकर खुशी जताई। इसके बाद सर्किल में खड़े होने की बजाय भीड़ लगाकर खड़े रहे। वहीं मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग भी नहीं कराया गया। इस दौरान शराबी बड़ी मात्रा में शराब खरीदकर ले जाते दिखे। मनेंद्रगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को 48 पाव शराब ले जाते पकड़ा। पुलिस ने अवैध शराब लेकर जाते आरोपी के साथ दुकान के कर्मचारी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
1 घंटे में दुकान की शराब खत्म, काउंटर में जुटी भीड़
पटना| दुकान खुलते ही 1 घंटे में ही शराबियों ने पूरी दुकान खाली कर दी। सुबह 8 बजे पटना की इकलौती शराब दुकान जैसे ही खुली शराबियों की भीड़ जुट गई। 9 बजे तक दुकान में रखी शराब खत्म हो गई। दुकान के कर्मचारियों ने बताया कि दुकान के सामने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने घेरा तो बनाया था, लेकिन ग्राहक सीधे ही काउंटर के पास पहुंच गए।
अफसर ने देर से आदेश मिलने का दिया हवाला
शराब दुकान के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने को लेकर जब प्रभारी आबकारी अधिकारी वेदप्रकाश इंदुआ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि देर शाम शराब दुकान खुलने का आदेश मिला। इसकी वजह से पर्याप्त तैयारियां नहीं की जा सकीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fjUILw
via
Comments
Post a Comment