कृषि केन्द्र के माध्यम से उचित दर पर खाद व बीज क्षेत्र के किसानों को मिलेगा क्योंकि वनांचल के किसानों ने स्वयं की पहल से यहां तक पहुंच पाए हैं। उनकी मेहनत व विभागीय सामंजस्य से उनमें समृद्धि आएगी। वनांचल के इन किसानों को जहां कहीं भी उनकी जरूरत होगी वे सहयोग करने तत्पर रहेंगे।यह बात शुक्रवार को नाबार्ड प्रायोजित जयगुरुदेव कृषक उत्पादक संघ, तराईमार द्वारा ग्राम कुदमुरा में संचालित कृषि केन्द्र का शुभारंभ करते हुए कृषि विभाग के उप संचालक एमजी श्याम कुंवर ने कही। उन्होंने संचालक मंडल को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसानों को समय पर व सही कीमत पर खाद, बीज, दवाइयां मिल सकेंगी। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक एसके प्रधान ने कहा कि जय गुरुदेव कृषक उत्पादक संघ का गठन नाबार्ड के सहयोग से 3 वर्ष पहले हुआ था। जिसके वर्तमान में 540 सदस्य हैं। कार्यक्रम में ग्राम कुदमुरा की सरपंच श्रीमती बीजमोती राठिया, उत्पादक संघ के दिनेश तिवारी, संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात ग्राम तराईमार में परियोजना अंतर्गत किसानों की बाड़ी, मछली उत्पादन के कार्यों को देखा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z37xK1
via
Comments
Post a Comment