Skip to main content

फर्स्ट ईयर में दाखिला जून के अंत में संभव, मेरिट से होगा कॉलेजों में प्रवेश

ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर में दाखिले के लिए प्रक्रिया जून के अंत में शुरू होने की संभावना है। इस बार भी फर्स्ट ईयर की सीटें मेरिट के अनुसार छात्रों को दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाएंगे। प्रवेश को लेकर उच्च शिक्षा एवं विश्वविद्यालयों में मंथन जारी है। जल्द ही इस संबंध में सूचना जारी होगी। हालांकि, फर्स्ट ईयर में प्रवेश बारहवीं के नतीजों के आधार पर होता है। इसलिए सब कुछ बारहवीं की परीक्षा पर निर्भर है। अभी इसके कुछ पेपरों की परीक्षा नहीं हुई है। परीक्षा की नई तारीख भी तय नहीं है। फिर भी अफसरों को उम्मीद है कि जून के आखिरी सप्ताह से कॉलेजों प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शिक्षाविदों का कहना है कि बारहवीं के जो पेपर बचे हैं उनकी परीक्षा मई के आखिरी सप्ताह या फिर जून के पहले सप्ताह में होने पर भी नतीजे जून में आ सकते है। इसके अनुसार फिर कॉलेजों में प्रवेश जून के आखिरी सप्ताह से शुरू हो सकता है। बारहवीं की परीक्षा में देरी होने से कॉलेजों के प्रवेश पर असर पड़ेगा। यहां भी देरी होगी। उच्च शिक्षा का सत्र जून-जुलाई से शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार इसमें देरी हो सकती है। बोर्ड के साथ ही कॉलेजों की परीक्षाएं भी नहीं हुई है। इस तरह से परीक्षा के आयोजन देरी होने से नया सत्र भी देर से शुरू होगा।संभावना है कि इस बार दाखिला की प्रक्रिया जून के आखिरी सप्ताह से शुरू होकर सितंबर तक जा सकती है।

पीजी के दाखिले में देरी, जुलाई के अंत में प्रवेश संभव
ग्रेजुएशन में प्रवेश की प्रक्रिया जून के आखिरी सप्ताह से शुरू हो सकती है। लेकिन पीजी के दाखिले में देरी की संभावना है। ग्रेजुएशन के कई विषयों की परीक्षाएं अभी नहीं हुई है। पीजी में एक साथ प्रवेश होगा। जब तक परीक्षाएं नहीं होती और उनका रिजल्ट नहीं आता तब दाखिला नहीं होगा। शिक्षाविदों का कहना है कि फर्स्ट ईयर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाएंगे। पीजी में भी ऐसा ही सिस्टम रहेगा। लेकिन इसमें प्रवेश की जिम्मेदारी कॉलेजों को दी जा सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zoBwf4
via

Comments