Skip to main content

नोटों की गड्डियां जेब में भरते दिखा चोर, गिरफ्तार

लॉकडाउन के दौरान चोरी करने नए बस स्टैंड के एक होटल में चोर घुस गया। लाॅकर तोड़ नोटों की गड्डियां जेब में भरने लगा। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में मालिक ने चोर को देख लिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच होटल के बाहर चोर के निकलने का इंतजार करने लगी। जैसे ही चोर बाहर निकला पुलिस ने उसे दबोच लिया। चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
जिले में यह अपनी तरह का पहला मामला है, जिसमें चोर को भनक भी नहीं थी कि पुलिस उसका बाहर इंतजार कर रही है। नए बस स्टैंड स्थित जमजम बिरयानी सेंटर में शाम करीब 7 बजे चोर अंधेरा का फायदा उठाते हुए मेन शटर को तोड़ अंदर घुस गया। समानों को बिखराने के बाद गल्ला को तोड़ उसमें रखे नोट को जेब में भरने लगा। इसी दौरान दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे को होटल संचालक अशरफ हनफी अपने मोबाइल में आॅनलाइन देखने लगा। रात 8 बजे जब संचालक ने मोबाइल में स्टाल एप्लीकेशन से होटल में लगे कैमरे को देखा तो वहां चोर नजर आया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व होटल संचालक दोनों मौके पर पहुंचे। चोर के हथियार आदि रखने की आशंका होने के कारण उसे सुरक्षित पकड़ने बाहर निकलने का इंतजार करने लगे। जैसे ही चोर शटर उठाकर बाहर निकला, आसपास छिपी पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जिसकी पहचान शिवा वाल्मिकी के रूप में की गई। टीआई मोरध्वज देशमुख ने बताया सूचना मिलते ही चोर को मौके से पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से चोरी की रकम भी जब्त की गई है। मामले की जांच जारी है।
राशन चोरी का बनाया बहाना, जेब से निकले 3 हजार से अधिक रुपए : बाहर निकलते ही जब चोर को पकड़ा गया तो वह लॉकडाउन में भूखे होने की बात कहते राशन चोरी करने होटल में घुसने की बात कही, लेकिन आॅनलाइन कैमरे से चोर को गल्ला तोड़ रुपए जेब में भरते देख लिया गया था। उसकी तलाशी ली गई तो जेब व अन्य जगह छिपाए गए नोटों की गड्डियां निकलीं। कुल 3 हजार से अधिक रकम चोर से जब्त की गई।
पेशेवर चोर है शिवा, कांकेर थाने में दर्ज है कई मामले
चोर शिवा वाल्मिकी पेशेवर चोर है और उसके खिलाफ कांकेर थाना में ही कई चोरी के मामले दर्ज हैं। अपने आचरण में सुधार नहीं करने के कारण उसके खिलाफ हाल ही में जिलाबदर की कार्रवाई की गई थी, लेकिन वह दो माह पूर्व वापस कांकेर आ गया था। वह बाजार में पैसे के लिए लड़ाई झगड़ा कर रहा था, जिससे उसे पकड़ जेल भेजा गया था, लेकिन वर्तमान में वह जेल से छूट कर बाहर आ गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thief showing pockets of notes in pocket, arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yFc98X
via

Comments