बसंत नगर निवासी प्रदीप देवांगन की ढाई वर्ष पुत्री गुंजन देवांगन 22 अप्रैल शाम 4 बजे घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान बाइक से घायल हो गई, रायपुर हायर सेंटर अस्पताल लेजाया गया, जिसका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के 14 दिन बाद भी बच्ची को होश नहीं आया है। इलाज केलिए ढाई लाख रूपए खर्च हो चुका है। प्रदीप ने बताया डॉक्टर के अनुसार चोट लगने की वजह से सिर का नस फट गया है और ब्रेन में खून जमा हो गया है तथा सिर की हड्डी भी टूट गई है। लॉकडाउन के चलते प्रदीप की आर्थिक स्थिति भी खराब है। वह अपनी दुकान वेल्डिंग और ट्रैक्टर रिपेयरिंग के कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं। रिश्तेदारों से उधार लेकर पुत्री का अब तक इलाज करा रहे हैं। रिश्तेदार भी अब मदद नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने मदद की गुहार लगाई है।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी ने 10 हजार, मंत्री कवासी लखमा के ओएसडी चंद्रशेखर देवांगन 5 हजार, संबलपुर के प्रदीप डड़सेना 1 हजार, संबलपुर से संजय वर्मा 1 हजार, जिला सहकारी बैंक कापसी के शाखा प्रबंधक नरेंद्र शर्मा ने 1 हजार की मदद की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dCZ6Um
via
Comments
Post a Comment