संदीप शर्मा। रायगढ़ के बरमकेला ब्लॉक से लगे ओडिशा का जिला बरगढ़ भी ग्रीन जोन में है। सोमवार को लॉकडॉउनमें छूट मिलने से ग्रामीण खुश है।पुसौर, सरिया, बरमकेला और सारंगढ़ के गावों में ओड़िया समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते है। सांस्कृतिक के साथ ही सामाजिक और व्यापारिक लेनदेन में छूट मिलने से लोग खुश है।
खुशी के साथ डर, सावधानी हटी तो संक्रमण का खतरा
सीमावर्ती गांव बिरनीपाली के ग्रामीण प्रहलाद साहू बताते हैं लॉकडाउन-3 में छूट से जरूरी आवश्यकता की पूर्ति की खुशी के साथ ही डर भी है। अगर सावधानी नहीं बरती गई तो दूसरे राज्य से कोरोना संक्रमण हो सकता है। गांव में लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि सभी जागरुक रहें।
बाहरी लोगों को हम हॉस्टल में रख रहे
हमारे गांव में जो भी बाहर से आते हैं उनको छात्रावास में क्वारेंटाइन किया जाता है। और उन्हें भोजन कराकर बरमकेला राहत शिविर भेज दिया जाता है। हर तरह की सावधानी बरती जा रही है'' चंद्रकांती सौभाग्य साहू, सरपंच ग्राम पंचायत बिरनीपाली
सीमांत क्षेत्र पर स्थित बिरनीपाली जांच चौकी क्षेत्र में वाहनों की जा रही है सघन जांच।
पुसौर, बरमकेला और सारंगढ़ की सब्जियों को मिलेगा बाजार
बुनकरों में खुशी की लहर
बॉर्डर से लगे गांव भराली के कपड़ा बुनकर वध्नेश्वर कुलेत, विद्याधर कुलेत, पुरोहित कुलेत ने भास्कर को बताया, ओडिशा आवाजाही शुरू होने से हम बहुत खुश है क्योंकि हम बुनकरों का जीवन यापन का एकमात्र सहारा कपड़ा व्यवसाय ही है। ओडिशा के विजेपुरपड़ा से धागा लाकर कपड़ा एवं साड़ी बुनकर सप्लाई का काम करते हैं। लॉकडाउन यह कारोबार हमसे छिन गया था। अब राहत मिलेगी।
किसानों को मिलेगा अब उत्पाद का सही दाम
जिले में ज्यादातर सब्जियां पूर्वी हिस्से में ही पैदा होती हैं। बरमकेला, पुसौर और सारंगढ़ ब्लॉक के किसान कई चक्र में फसल लेते हैं। धान के अलावा यहां सब्जियां, धनिया, मिर्च की खेती बड़े पैमाने पर होती है। यहां से लाखों रुपए की सब्जियां हर रोज ओडिशा जाती है। डोंगरीपाली के गोपाल बाघे का कहना है सरकार द्वारा छूट मिलने से राहत मिली है। डोंगरीपाली, कालांखुटा, दमदमा, तरेकेला, गिन्डोला, जीरापाली, पतेरपाली के किसान सब्जी उगाते हैं। कई दिनों के बाद आज गांवों में गाड़ियां दिखीं। सब्जी ओडिशा जाएगी तो प्रतिस्पर्धा में भाव अच्छे मिलेंगे। लॉकडाउन में ओडिशा नहीं भेज पाते थे। इससे रायगढ़ के आढ़तिए मनमानी करते थे, कम दरों पर सब्जी बेचना हमारी मजबूरी थी। अब किसान खुश नजर आ रहे हैं।
24 घंटे जवान पहरा दे रहे
बिरनीपाली बैरियर में सुरक्षा के मद्देनजर 24 घंटे जवान पहरा दे रहें हैं । वाहनों की सघन जांच की जा रही है। आज से आवाजाही कुछ बढ़ी है उसे लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वाहनों के नाम, नम्बर, पास होने के बाद ही अंदर आने की अनुमति दी जा रही है। -एके बेक, थाना प्रभारी डोंगरीपाली
बॉर्डर वाले इलाकों में छूट महत्वपूर्ण क्यों
पुसौर, सरिया, बरमकेला और सारंगढ़ इलाके से ओडिशा का जुड़ाव सामाजिक के साथ-साथ व्यापारिक भी है। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन होने से लोगों को बड़ी दिक्कत थी। इन इलाकों में किराना, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक्स और हार्डवेयर के व्यवसाय में ओडिशा का बड़ा हिस्सा होता है। जिले के बॉर्डर वाले इलाकों में बड़े थोक विक्रेताओं के साथ ही छोटी दुकानों में ओडिशा से आने वाले ग्राहक ज्यादा हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zQTC9R
via
Comments
Post a Comment