Skip to main content

कब्जा हटाने गए प्रतिनिधियों से विवाद, थाने में शिकायत

ग्राम पंचायत कुरना में शुक्रवार काे चारागाह स्थल पर हुए अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गांव के पंचायत प्रतिनिधि कब्जा हटाने गए तो अतिक्रमण करने वाले युवक और उनके परिवार ने विवाद शुरू कर दिया। यह विवाद मारपीट तक जा पहुंचा था।
गांव की सरपंच, वार्ड पंच व अन्य ग्रामीणों ने युवक और उनके परिवार के खिलाफ थाने में शिकायत की है। ग्राम पंचायत कुरना के महिला सरपंच, वार्ड पंच और अन्य ग्रामीणों ने कांकेर थाना पहुंचकर पुलिस से सुनील मौर्य और उनके परिवार के खिलाफ शिकायत की। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा जब वे अतिक्रमण हटाने पहुंचे तब उनके साथ मारपीट करने का प्रयास किया गया। 8 मई को सुबह चारागाह स्थल में निस्तारी के लिए अतिक्रमण जगह को खाली कराने बैठक रखी गई थी। इसमें अतिक्रमणकारियों से बातचीत एवं आपसी सहमति बनाने की कोशिश की जा रही थी। उक्त जगह पर सीपीटी मनरेगा में बनना था, लेकिन जब सरपंच छबीला कुंजाम व अन्य पंचायत प्रतिनिधि पहुंचे तब सुनील मौर्य के साथ विवाद बढ़ा। सुनील मौर्य अपने परिजनों के साथ लाठी, डंडा के साथ पहुंच गया। जान से मारने की धमकी दी और अतिक्रमण जगह को नहीं हटाने के लिए कहा। कांकेर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने कहा जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dispute with the representatives who took possession, complaint in the police station


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zr2YZC
via

Comments