Skip to main content

दो सौ रुपए प्रति बोरी बिकने वाला नमक चार सौ में बेचा गया

कोरोना संकट के बीच नमक की कमी की अफवाह के कारण मंगलवार को लोगों ने जमकर नमक की खरीदी की। महज कुछ घंटों में ही बाजार से नमक का स्टॉक खत्म हो गया। अचानक नमक की बढ़ी मांग के चलते दो सौ की बोरी चार सौ रूपए में बिकने लगी। प्रशासन द्वारा नमक की कोई कमी न होने और यह एक अफवाह होने के संबंध में सोमवार से ही बयान जारी कर लोगों से परेशान न होने की अपील की गई, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखा। सुबह से ही दुकानों में नमक खरीदने वाले टूट पड़े। कुछ घंटों में ही लोग बोरा-बोरा नमक ले गऐ। इसे देख प्रशासन भी हरकत में आया और दुकानों में छापामारी की। इस दौरान एक दुकान सील कर दी गई, तो वही एक जगह 250 बोरी नमक भी जब्त किया गया।
लोगों में अफवाह के चलते बड़ी मात्रा में नमक खरीदने की खबर लगते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। पखांजूर तहसीलदार शेखर मिश्रा दल बल सहित बाजार पहुंचे और दुकानों में छापेमारी शुरू की। एक दल कापसी तथा दूसरा दल बांदे भेजा गया। इस दौरान प्रशासन के दल ने कुछ लोगों को दुकानों में ग्राहक बना नमक के लिए भेजा। इस दौरान विजन कुमार पाल किराना स्टोर पुराना बाजार द्वारा प्रशासन के भेजे ग्राहक को बिल नहीं दिया गया। इसके बाद प्रशासन ने दुकान में छापा मारा। इस दौरान दुकान से कुुछ लोग बोरा-बोरा नमक ले जाते मिले। इसके बाद तहसीलदार शेखर मिश्रा ने दुकान को सील कर दिया। इस दौरान ग्राम पीवी 46 में भी अप्पू मंडल निवासी पीवी 30 के गोदाम में छापा मारा तो वहां 250 बोरा नमक मिला।
कालाबाजारी की सूचना दें
पखांजूर तहसीलदार शेखर मिश्रा ने बताया कि नमक की कोई कमी नहीं है, लेकिन अफवाह के चलते लोग अधिक मात्रा में नमक खरीद रहे हैं। इससे कालाबाजारी शुरू हो गई है। अगर कही नमक की कालाबाजारी होती है तो इसकी सूचना प्रशासन तक पहुंचाएं, उन दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salt sold for two hundred rupees per bag was sold for four hundred


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LkbgFE
via

Comments