डीएसपीएम-ढेंगुरनाला बाईपास मार्ग बनाने व गड्ढों पर राख का भराव करने के बाद बिजली उत्पादन कंपनी प्रबंधन ऊपर से मिट्टी से पाटना भूल गया है। इसका नतीजा ये हो रहा है कि गर्मी में सूखी राख हल्की हवा चलने पर उड़ने लगी है, यह राख सड़क किनारे के बस्ती में लोगों के घरों में पहुंच रही है। वहीं मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। तेज हवा चलने पर राखड़ यहां से उड़कर बिजली उत्पादन कंपनी के काॅलोनी व आसपास क्षेत्रों में पहुंच रही है।
बीते दो दिन दोपहर व शाम को तेज हवा चलने से राख उड़ने से काॅलोनी व आसपास बस्ती के लोग खासे परेशान रही। इधर लोगों की इस परेशानी को देखते हुए वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद चंद्रलोक सिंह ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर लोगों की समस्या से अवगत कराया है, बिजली कंपनी को व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश देने की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dBYnD4
via
Comments
Post a Comment