Skip to main content

एएसआई का घर में मिला शव, कुछ दिनों पहले निगेटिव आई थी कोरोना रिपोर्ट

साउथ दिल्ली में हौजखास पुलिस कॉलोनी में सोमवार सुबह घर के अंदर एक एएसआई का शव मिला। कुछ दिनों पहले उसकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उसका टेस्ट भी कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मृतक की पहचान एएसआई एके बाबू के तौर पर हुई। वह मूलरूप से केरल से था। उसकी फैमिली वहीं रहती है, यहां वह क्वार्टर में अकेले रहता था। वह सिक्योरिटी यूनिट में तैनात था, जो एक रिटायर्ड सीपी के साथ ड्यूटी के लिए अटैच था। वहीं ओखला थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर और एएसआई व मंदिर मार्ग थाने का एक सब इंस्पेक्टर की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इन पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए जवानों के बारे में जानकारी जुटा उन्हें क्वारेंटाइन करने की तैयारी चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SWVOU6
via

Comments