Skip to main content

गर्ल्स काॅलेज को किया सैनिटाइज, विधायक ने प्राचार्य को मास्क और सैनिटाइजर भी दिया

कोरोना वायरस संक्रमण से छात्राओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से गर्ल्स काॅलेज दुर्ग को सैनिटाइज किया गया। काॅलेज की पूरी बिल्डिंग के साथ-साथ कक्षाओं, विभागों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, कार्यालय आदि में मशीन के द्वारा सेनीटाइजेशन किया गया।
इस दौरान शहर विधायक अरूण वोरा, महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष प्रीति मिश्रा और प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी उपस्थित थे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने विगत दिनों महाविद्यालय में सैनिटाइजेशन की स्वीकृति दी थी। विधायक अरूण वोरा ने मास्क एवं सैनिटाइजर प्राचार्य को दिया। काॅलेज के प्राचार्य और उच्च शिक्षा दुर्ग संभाग के अपर संचालक डाॅ. सुशील चंद्र तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार शासकीय कार्यालयों एवं भवन का सैनिटाइजेशन किया जाना है। प्राचार्य एवं जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष ने विधायक अरूण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल से इसके लिए अनुरोध किया था। उन्होंने तत्काल इसे प्राथमिकता से कराने का निर्देश दिया। महाविद्यालय के कर्मचारियों ने भी भवन की साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन में पूर्ण सहयोग किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कॉलेज बिल्डिंग के साथ सभी कक्षाओं सैनिटाइजर का छिड़काव किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VZMH79
via

Comments